
कुल्लू
कुल्लू के बचत भवन में Common Services Centres (CSC) द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में कुल्लू जिले के सभी ब्लॉकों के VLEs ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न डिजिटल सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य VLEs को CSC की प्रमुख सेवाओं जैसे DigiPay, बैंकिंग सेवाएं, आधार सेवाएं, e-Store, एग्रीकल्चर सेवाएं, इंश्योरेंस, Tele-Law तथा एजुकेशन सेवाएं के बारे में प्रशिक्षण प्रदान करना था। विशेष रूप से Shoolini University के ऑनलाइन कोर्सेज की विस्तृत ट्रेनिंग दी गई, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिल सके।
कार्यशाला में Shoolini University के वाइस प्रेसिडेंट अंकुर चावला विशेष रूप से उपस्थित रहे। राज्य टीम से लकी पुरी, संजीव कुमार, करण सिंह एवं दीपक शर्मा तथा जिला टीम से प्रवीण कुमार ने भी भाग लिया और VLEs का मार्गदर्शन किया।
बैठक के दौरान सभी VLEs से आग्रह किया गया कि वे CSC की डिजिटल सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करें। साथ ही e-District, Agri Stack और AI Yuva जैसी महत्वपूर्ण पहलों की भी जानकारी साझा की गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने CSC सेवाओं को और अधिक प्रभावी तरीके से संचालित करने का संकल्प लिया।
कुल्लू ब्यूरो सुशांत शर्मा की रिपोर्ट…





