
कुल्लू –
बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि जिले में दिव्यांग जनों की पहचान के लिए अधिक से अधिक जागरूकता शिविर लगाए जाएं ताकि दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रम का लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, समाज कल्याण विभाग व अन्य संबंधित विभागों को संयुक्त रूप से जागरूकता शिविर लगाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें पंचायती राज संस्थाओं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्कर जैसे कार्यकर्ताओं की भी सहायता ली जानी चाहिए ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी लाभान्वित हो सके। बैठक में बंजार खंड के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मई 2026 से प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए मंजूरी प्रदान की गई। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी के कार्यालय में एक कंप्यूटर प्रोग्रामर को भर्ती तीन माह के लिए करने हेतु निर्णय लेने के लिए प्रस्ताव सदन में रखा गया ताकि रोगियों के बारे में डाटा का संकलन सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया जा सके।
बैठक में अर्ली इंटरवेंशन सेंटर में बिजली कनेक्शन, आवश्यक सामान की खरीद पर भी चर्चा गई। बैठक में बैठक की कार्रवाई का संचालन जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव वीके मोदगिल ने किया। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार, सहायक आयुक्त जयवंती ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रणबीर ठाकुर, सहित गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे ।
कुल्लू ब्यूरो रिपोर्ट सुशांत शर्मा….





