निर्वाचन प्रक्रिया कुल तीन चरणों में संपन्न होंगी.. मतदान की तिथियां 26 मई, 28 मई और 30 मई 2026 निर्धारित.

कुल्लू-
हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुपालन में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा द्वारा जिला की ग्राम पंचायतों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया है। यह निर्वाचन प्रक्रिया कुल तीन चरणों में संपन्न होगी जिसके लिए मतदान की तिथियां 26 मई, 28 मई और 30 मई 2026 निर्धारित की गई हैं।
विकास खण्डों के अनुसार चुनाव का विवरण इस प्रकार है:
विकास खण्ड निरमण्ड
प्रथम चरण में असू, सरघा, खरगा, जुआगी, चायल, देहरा, बडीधार, गमोग, तुनन, कुण्डाकोड और राहणू में चुनाव होंगे। द्वितीय चरण में कोट, कुशवा, जगातखाना, डीम, बागासराहन, नित्थर, तवार, शिल्ली, कशोली, भालसी, घाटू और बाड़ी को शामिल किया गया है। तृतीय चरण में बाहवा, बखन, ब्रौ, कोटी, नोर, लोट, निशानी, दुराह, पोशना, शिशवी और गडेज में मतदान होगा।
विकास खण्ड आनी
प्रथम चरण में करशैईगाड, टकरासी, मुहान, कराड, मुण्डदल, कराणा, खनाग, कोहिला, लफाली, दलाश, चवाई, कुठेड़ और तांदी शामिल हैं। द्वितीय चरण में फनौटी, बिशलाधार, लझेरी, पोखरी, बिनन, कराणा 1, खणी, कमान्द, बुच्छैर, डिंगीधार, जाबन, ब्युंगल और पलेही में चुनाव होंगे। तृतीय चरण के लिए लगौटी, कोटासेरी, बखनाओं, रोपा, तलूणा, कुगश, बटाला, देउठी, शिल्ली, बैहना, नमहोंग और आनी का चयन किया गया है।
विकास खण्ड बन्जार
प्रथम चरण में गाडापारली, शांघड़, सुचैहण, कोटला, गोपालपुर, तुंग, पलाहच, श्रीकोट, मशियार, सजवाड, खाबल, तांदी, सराज और कोठीचैहणी में मतदान होगा। द्वितीय चरण में शैशर, बनोगी, दुशाहड, चकुरठा, थाटीबीड़, चनौन, जमद, पेखड़ी, शिल्ही, खाड़ागाड, बलागाड, बाहू, टील और बिहार को रखा गया है। तृतीय चरण में देउरीधार, कनौन, धाउगी, लारजी, देउठा, मंगलौर, कलवारी, नोहाण्डा, शरची, कण्डीधार, शिकारीघाट और मोहनी शामिल हैं।
विकास खण्ड भुन्तर
प्रथम चरण में बरशैणी, मलाणा, छलाल, ब्राधा, जलूग्रां, छैउर, दनोगी, रैला 2, देवगढगोही, ज्येष्ठा, भलाण 1, सचाणी, नरैश, भुईन, न्यूल, कलैहली, शमशी और बशौणा में चुनाव होंगे। द्वितीय चरण में मनीकर्ण, पुन्थल, जां, रतोचा, शिलीहार 2, भैण, रैला, भलाण 2, पारली, गडसा, दलाशनी, दियार, शिलीहार, बजौरा, मशगां, शुरड और खोखन शामिल हैं। तृतीय चरण में कसोल, जरी, चौंग, शाट, तलपीणी, पीणी, तलाड़ा, कोठीभलाण, शियाह, हुरला, रोट, मंझली, बड़ाभुईन, हाट, परगाणू, तेगूबेहड़ और जिया में मतदान होगा।
विकास खण्ड कुल्लू
प्रथम चरण में बन्दरोल, बनोगी, फलाण, तियून, चताणी, चन्सारी, बन्दल, भल्याणी, बुआई, शिल्लीराजगिरी, बाराहार, चौपारसा, डुंखरीगाहर और मौहल में चुनाव होंगे। द्वितीय चरण में जिन्दौड़, नलहाच, मझाट, मानगढ, तलोगी, सेउगी, ग्राहण, ब्राहमण, शिलानाल, भुलंग, पाहनाला, डुगीलघ, भूमतीर और बल्ह 2 को शामिल किया गया है। तृतीय चरण में कोठीसारी, बाशिंग, बस्तोरी, माशना, पुईद, चौकीडोभी, नेउली, बल्ह, पीज, जरडभुटटीकलोनी और खडीहार में मतदान निर्धारित है।
विकास खण्ड नगर
प्रथम चरण में पलचान, बुरूआ, चचोगा, प्रीणी, पनगां, मण्डलगढ़, देवगढ़, हलाण 1, रायसन, सोयल 2, कटरांई, बैंची, पिछलीहार, रियाड़ा और शिरड़ शामिल हैं। द्वितीय चरण में शनाग, मनाली, वशिष्ट, करजा, बडाग्रा, शिलाहलाण, लरांकेलो, रूमसू, गाहर, राउगी, सरसेई, हलाण 2, हुरग, गोजरा और कन्याल में चुनाव होंगे। तृतीय चरण में शलीण, जगतसुख, नसोगी, सोयल, दुआड़ा, ब्राण, अरछण्डी, जाणा, काईस, कराडसू, नगर, सलिंगचा और नथान में मतदान होगा।
कुल्लू ब्यूरो रिपोर्ट सुशांत शर्मा…

Share the news