
खबर अभी अभी
शिमला।
• अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पूर्व प्रान्त महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर ने हिमाचल प्रदेश में +1 कक्षा के प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग उठाई है।
डॉ. पुंडीर ने कहा कि वर्तमान में अनेक विद्यार्थी एवं अभिभावक निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। परिणामों में विलंब, आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति में समस्याएं तथा विशेषकर ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में आवागमन संबंधी दिक्कतों के कारण कई योग्य विद्यार्थी समय पर प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यदि प्रवेश तिथि को यथावत रखा गया तो बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शिक्षा के अधिकार से वंचित हो सकते हैं, जो कि चिंताजनक है।
डॉ. पुंडीर ने प्रदेश सरकार एवं शिक्षा विभाग से आग्रह किया कि विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए +1 कक्षा में प्रवेश की अंतिम तिथि को उचित अवधि तक बढ़ाया जाए, ताकि सभी पात्र विद्यार्थियों को बिना किसी दबाव के प्रवेश का अवसर मिल सके।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शिक्षा विभाग इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेकर विद्यार्थियों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में कदम उठाएगा।





