कैप्टन अतुल शर्मा बने ब्राह्मण महासभा’ हिमाचल प्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्ष; राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सोहन लाल शर्मा ने दी बड़ी जिम्मेदारी

खबर अभी अभी
शिमला:|
ब्राह्मण समाज के सशक्तिकरण और एकता के लिए समर्पित प्रमुख सामाजिक संगठन ‘ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा के सांगठनिक ढांचे में एक बड़ा विस्तार किया गया है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सोहन लाल शर्मा ने संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से विमर्श के पश्चात शिमला निवासी कैप्टन अतुल शर्मा को हिमाचल प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सोहन लाल शर्मा ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा कि कैप्टन अतुल शर्मा का समाज के प्रति सेवा भाव संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि कैप्टन शर्मा के कुशल नेतृत्व में देवभूमि हिमाचल प्रदेश में ब्राह्मण समाज के हितों की रक्षा, युवाओं को सनातनी संस्कारों से जोड़ने और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध अभियान को और अधिक मजबूती मिलेगी।

अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अतुल शर्मा ने कहा, “राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उस पर पूर्ण निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करूँगा। हमारा मुख्य लक्ष्य हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक जिले और ब्लॉक स्तर तक महासभा की पहुँच बनाना और विप्र समाज को एकजुट करना है।”

इस महत्वपूर्ण घोषणा के बाद पूरे ब्राह्मण समाज और महासभा के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। राष्ट्रीय महामंत्री पंडित साधुराम शर्मा एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कैप्टन अतुल शर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

Share the news