
खबर अभी अभी
हमीरपुर ,
हमीरपुर जिला परिषद चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने चमनेड़ वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी, मशहूर पहलवान और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रोहित शर्मा उर्फ हैप्पी पहलवान के पक्ष में फैसला सुनाया है।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद निर्वाचन अधिकारी ने अब रोहित शर्मा को चुनाव लड़ने की अनुमति दे दी है।
गौरतलब है कि इससे पहले कथित अवैध कब्जे से जुड़े मामले के चलते निर्वाचन अधिकारी ने उनका नामांकन रद्द कर दिया था।
अब कोर्ट के फैसले के बाद “हैप्पी पहलवान” की चुनावी दंगल में जोरदार वापसी हो गई है, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।





