22 जून को शिमला कूच करेंगे मिड-डे मील वर्कर्स, मांगों को लेकर स्कूलों में नहीं बनाएंगे भोज

खबर अभी अभी
कुल्लू,
कुल्लू में सीटू कार्यालय में आयोजित मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन की बैठक में 22 जून को शिमला में होने वाली राज्य स्तरीय रैली में बड़ी संख्या में भाग लेने का निर्णय लिया गया। बैठक में यूनियन नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर मिड-डे मील वर्कर्स के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले के बावजूद 12 माह का वेतन लागू नहीं किया जा रहा है और मामले को सुप्रीम कोर्ट में लंबित रखा गया है। यूनियन ने चेतावनी दी कि 22 जून को वर्कर्स स्कूलों में भोजन नहीं बनाएंगे और अपनी मांगों के समर्थन में शिमला रैली में शामिल होंगे। वर्कर्स ने 7 हजार रुपये मासिक मानदेय, 12 माह का वेतन, ग्रेच्युटी, ईपीएफ, ईएसआई सहित अन्य सुविधाएं लागू करने की मांग दोहराई। बैठक में यूनियन प्रधान श्याम शर्मा, ब्लॉक प्रधान प्रेम सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share the news