कुल्लू के इनर अखाड़ा बाजार में मॉक ड्रिल का आयोजन, आपदा से निपटने की तैयारियों का लिया गया जायजा

खबर अभी अभी ,
लगातार हो रही बारिश के बीच कुल्लू के संवेदनशील क्षेत्र इनर अखाड़ा बाजार में आज एक मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के तहत परिकल्पना की गई कि भारी बारिश के कारण क्षेत्र में 11 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 10 लोगों के मलबे में फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई है।


सूचना मिलते ही बचाव एवं राहत दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। अभियान के दौरान 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें से 3 लोगों की हालत गंभीर बताई गई, जबकि 5 अन्य को सुरक्षित रेस्क्यू कर उपचार के लिए भेजा गया।
इस दौरान विभिन्न विभागों ने आपसी समन्वय के साथ आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई का प्रदर्शन किया और राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया।

मॉक ड्रिल के दौरान विभागीय अधिकारी प्रेम लाल भारद्वाज ने बताया कि इनर अखाड़ा बाजार भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बरसात के मौसम में विशेष सतर्कता बरतें, नालियों और जल निकासी मार्गों को अवरुद्ध न होने दें तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर चले जाएं।
मोकड्रिल अभी भी जारी..

Share the news