ऊना: बहडाला स्कूल में घुसा बारिश का पानी, क्लासरूम तक पहुंचा जलभरा

खबर अभी अभी
ऊना
जिले के बहडाला स्थित सरकारी स्कूल में लगातार हो रही बारिश के कारण पानी स्कूल परिसर में घुस गया। देखते ही देखते पानी क्लासरूम तक पहुंच गया, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जलभराव के कारण कक्षाओं का संचालन प्रभावित हुआ और स्कूल परिसर में आवागमन भी मुश्किल हो गया। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने स्कूल में जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग उठाई है ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बरसात में स्कूल परिसर में पानी भरने की समस्या सामने आती है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द आवश्यक कदम उठाने की अपील की

Share the news