
खबर अभी अभी
13 JULY,2026
हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक को “APY Annual Award of Excellence Achiever” सम्मान
नई दिल्ली में Pension Fund Regulatory and Development Authority (PFRDA) द्वारा 20 मई 2026 को आयोजित वार्षिक सम्मान समारोह में Himachal Pradesh Gramin Bank के अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह को “APY Annual Award of Excellence Achiever” सम्मान से सम्मानित किया

यह सम्मान वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान बैंक द्वारा अटल पेंशन योजना (APY) के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया। बैंक ने इस अवधि में कुल 28,720 नए नामांकन कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष ने कहा कि यह सम्मान बैंक के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मेहनत, समर्पण और ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के सतत प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने ग्राहकों के विश्वास एवं सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया।
बैंक लगातार ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने तथा केंद्र सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए कार्य कर रहा है।






