
28/7/ 2026
कुल्लू-
खबर अभी अभी

मंजू शर्मा प्रकरण को लेकर न्याय की मांग अब और तेज हो गई है। मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता बंटी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन के माध्यम से एडीएम कुल्लू को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पीड़ित परिवार के सदस्य, समाजसेवी संजय चौहान सहित कई लोग मौजूद रहे।
मीडिया से बातचीत में बंटी ने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की लड़ाई नहीं, बल्कि पूरे समाज की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन का किसी भी राजनीतिक दल या संगठन से कोई संबंध नहीं है और इसमें किसी प्रकार का राजनीतिक बैनर नहीं होगा। उन्होंने प्रदेश की युवा शक्ति और आम जनता से इस अभियान में साथ आने की अपील की।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में गंभीर खामियां हैं और भ्रष्टाचार के कारण आम लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। उनका कहना था कि कुल्लू में हुई घटना के बाद हजारों लोग सड़कों पर उतरे, जो जनता के आक्रोश को दर्शाता है। उन्होंने मांग की कि स्वास्थ्य मंत्री नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें तथा सरकारी अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएं।






