करूणामूलक नीति के तहत नियुक्त जेओए (आई.टी.) प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की

29/7/2026
शिमला
खबर अभी अभी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां करूणामूलक रोजगार नीति के तहत निदेशालय भर्ती, हिमाचल प्रदेश में नियुक्त जेओए (आई.टी.) के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की और उन्हें नियुक्ति प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए कहा कि सरकार के इस निर्णय से लंबे समय से नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे अनेक परिवारों को राहत मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को उनके संबंधित विभागों एवं कार्यालयों में शीघ्र तैनाती प्रदान की जाए, ताकि वे अपनी सेवाएं जल्द शुरू कर सकें।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार करूणामूलक रोजगार नीति के अंतर्गत पात्र अभ्यर्थियों के हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है तथा नियुक्त कर्मचारियों की तैनाती प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वे बिना किसी अनावश्यक विलंब के अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

Share the news