सोलन में मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियां पूरी, हेलीपेड और कार्यक्रम स्थल का औचक निरीक्षण

29/7/2026
सोलन
खबर अभी अभी

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के 30 जुलाई के प्रस्तावित सोलन दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपायुक्त मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में पर्यटन विभाग के क्यारीबंगला तथा जेपी यूनिवर्सिटी, वाकनाघाट स्थित हेलीपेड का औचक निरीक्षण किया गया

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, हेलीपेड, कार्यक्रम स्थल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के बेड़े में 24 नई बसों को शामिल करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री इन बसों को हरी झंडी दिखाकर प्रदेशवासियों को समर्पित करेंगे।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल (डॉ.) धनीराम शांडिल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे

Share the news