वाकनाघाट से हरित परिवहन को मिली नई रफ्तार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 130 नई इलेक्ट्रिक एचआरटीसी बसों को दिखाई हरी झंडी

30/7/2026
सोलन
खबर अभी अभी

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को जिला सोलन के वाकनाघाट में आयोजित भव्य कार्यक्रम में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की 130 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के विभिन्न डिपो के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर जानकारी दी गई कि एचआरटीसी द्वारा कुल 297 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी गई हैं, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से हिमाचल प्रदेश के विभिन्न डिपो में तैनात किया जाएगा। इन बसों के संचालन से प्रदेश में पर्यावरण-अनुकूल, आधुनिक और बेहतर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल , दूंन विधायक राम कुमार चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा एचआरटीसी के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी कार्यक्रम के साक्षी बने।

Share the news