गुरु रविदास जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा, भाजपा शहरी मंडल की रही सक्रिय भूमिका

4/8/2026
सोलन
खबर अभी अभी

काशी से रवाना कलश समरस संकल्प “का यात्रा भव्य स्वागत जिला सोलन के रबौण में किया गया।
इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं के साथ-साथ भाजपा शहरी मंडल ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

कलश यात्रा में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, वरिष्ठ भाजपा नेता पुरुषोत्तम गुलेरिया भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धापूर्वक यात्रा में भाग लेकर गुरु रविदास जी के समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

यात्रा निर्धारित मार्ग से होते हुए दुर्गा मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान से कलश स्थापना की गई। इसके बाद भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

आयोजन को सफल बनाने में भाजपा शहरी मंडल सोलन की भूमिका सराहनीय रही। मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं से लेकर यात्रा के संचालन तक सक्रिय योगदान देकर आयोजन को सफल बनाया।

Share the news