मंडी में 2 लाख से अधिक भांग के पौधे नष्ट, कुल्लू STF की बड़ी कार्रवाई कायल के घने जंगलों के बीच चल रही थी अवैध खेती, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किया नष्ट

7/8/2026
खबर अभी अभी | मंडी

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) कुल्लू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंडी जिले में दो लाख से अधिक भांग के पौधों को नष्ट किया है। पुलिस के अनुसार, यह अवैध खेती कायल के घने पेड़ों के बीच छिपाकर की जा रही थी।

एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर संबंधित क्षेत्र में अभियान चलाया। मौके पर बड़ी संख्या में भांग के पौधे पाए गए, जिन्हें मौके पर ही उखाड़कर नष्ट कर दिया गया। पुलिस का मानना है कि घने जंगल और ऊंचाई वाले क्षेत्र का फायदा उठाकर अवैध खेती की जा रही थी।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध खेती के पीछे कौन लोग शामिल हैं। संबंधित व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

हिमाचल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में नशे के कारोबार और अवैध भांग की खेती के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। लोगों से भी अपील की गई है कि यदि कहीं अवैध रूप से भांग या अन्य मादक पदार्थों की खेती की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Share the news