
8/8/2026
सोलन
खबर अभी अभी
दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने बद्दी सिविल अस्पताल की क्षमता को 50 बिस्तरों से बढ़ाकर 100 बिस्तर कर दिया है। इसके साथ ही अस्पताल में आधुनिक डिजिटल मशीनें, अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का भी विस्तार किया गया है।
विधायक ने कहा कि अस्पताल के आधुनिकीकरण से बद्दी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अब बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध हो रही हैं। इससे मरीजों को उपचार के लिए दूसरे बड़े शहरों या अस्पतालों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी।
राम कुमार चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में बद्दी सिविल अस्पताल का विस्तार और आधुनिकीकरण क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार से स्थानीय लोगों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी तथा क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।





