
18 अगस्त 2026 | खबर अभी-अभी
शिमला

शिमला के छोटा शिमला के पास पेड़ गिरने के कारण रिस्ट्रिक्टेड रोड पूरी तरह बंद हो गई है। हालांकि मुख्य मार्ग पर यातायात सामान्य रूप से जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। संबंधित विभाग की टीम की ओर से सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने का काम किया जा रहा है।
पुलिस ने वाहन चालकों से मुख्य मार्ग का उपयोग करने और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। पेड़ हटाने के बाद ही रिस्ट्रिक्टेड रोड पर यातायात बहाल किया जाएगा।





