टुटीकंडी ISBT के पास पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित, छोटे वाहन ही गुजर रहे

18 अगस्त 2026 | खबर अभी-अभी
शिमला

शिमला के टुटीकंडी ISBT के समीप HRTC पेट्रोल पंप के पास पेड़ गिरने से सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ है। पेड़ गिरने के कारण मार्ग पर आवाजाही बाधित हुई है और फिलहाल केवल छोटे वाहन ही निकल पा रहे हैं।

घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर तैनात है और संबंधित विभाग की टीम सड़क से पेड़ हटाने के कार्य में जुटी हुई है। मार्ग को जल्द से जल्द पूरी तरह यातायात के लिए बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस ने वाहन चालकों से मौके पर सावधानी बरतने और पुलिस के निर्देशों का पालन करते हुए वाहन चलाने की अपील की है।

Share the news