एलआर इंस्टीट्यूट के 60 विधि छात्रों ने किया पुलिस थाना सोलन का शैक्षणिक भ्रमण

7 अक्टूबर, 2026 | खबर अभी-अभी | सोलन

एल.आर. इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज, ओचघाट के 60 विधि छात्रों ने सोलन पुलिस प्रशासन के सहयोग से पुलिस थाना सोलन का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक व्यवस्था और कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी हासिल की।

छात्रों ने महिला पुलिस थाना, यातायात पुलिस शाखा और पुलिस थाना सदर सोलन का दौरा किया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें FIR दर्ज करने की प्रक्रिया, महिला सुरक्षा से जुड़े कानून, यातायात नियमों और पुलिस की दैनिक कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी।

भ्रमण के दौरान छात्रों ने थाने के रिकॉर्ड रूम, मालखाना और नियंत्रण कक्ष का भी अवलोकन किया तथा अधिकारियों से विभिन्न कानूनी एवं पुलिस प्रक्रियाओं से जुड़े सवाल पूछे।

शैक्षणिक भ्रमण दल का नेतृत्व सहायक प्रोफेसर आँचल दड़वाल, मनोज कुमार और शकुंतला ने किया।

संस्थान के निदेशक एवं प्राचार्य डॉ. सुनील देश्टा ने कहा कि विधि शिक्षा में सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव भी जरूरी है। ऐसे भ्रमण से छात्रों को कानूनी और न्यायिक प्रक्रियाओं को करीब से समझने का अवसर मिलता है।

संस्थान ने शैक्षणिक भ्रमण के सफल आयोजन के लिए सोलन पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Share the news