नेरचौक में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, सेवा ज्योति यात्रा में शामिल हुए राकेश जामवाल

7 अक्टूबर, 2026 | खबर अभी-अभी | नेरचौक

भारतीय जनता पार्टी मंडी जिला की ओर से नेरचौक में ‘विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता राकेश जामवाल ने हिस्सा लिया।

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा के सफर पर दिए गए संबोधन को सुना। कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

राकेश जामवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उनका लंबा जनसेवा का सफर पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है।

उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना के साथ आगे बढ़ना होगा।

Share the news