
जिला मंडी की सब जूनियर लड़कों एवं लड़कियों की कबड्डी टीम के चयन के लिए शनिवार, 14 नवंबर को पड्डल मैदान मंडी में ट्रायल आयोजित किए गए। जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव नेतर सिंह ठाकुर ने बताया कि ट्रायल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्यामलाल ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुए।
ट्रायल में मंडी जिला के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 100 लड़के और लड़कियों ने हिस्सा लिया। करसोग, गाड़ागुशैणी, जोगिंदरनगर सहित दूरदराज के क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ियों ने चयन प्रक्रिया के दौरान अपने खेल कौशल और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया।
22 नवंबर को बिलासपुर में होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
नेतर सिंह ठाकुर ने बताया कि 22 नवंबर को बिलासपुर जिला के कुठेड़ में राज्य स्तरीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में मंडी जिला की लड़कों और लड़कियों की 14-14 सदस्यीय टीमें भाग लेंगी।
उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर आयोजित ट्रायल के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मंडी जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस अवसर पर जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्यामलाल ठाकुर, सचिव नेतर सिंह ठाकुर, हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के पूर्व सह सचिव प्रेम ठाकुर, मीडिया प्रभारी देशराज ठाकुर, लीलाधर, विनोद कुमार, हर्ष ठाकुर, टेक्निकल चेयरमैन मोलक राम, सुरेश कुमार, रूप लाल ठाकुर, प्रेम सिंह, महेंद्र कुमार, रोहित कुमार, पूर्ण चंद ठाकुर सहित एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।






