#भगवंत मान सरकार ने स्कूलों में और सुधार लाने के लिया ये अहम फैसला*

bhagwant mann government took this important decision

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

10 नवंबर 2022

पंजाब सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के मकसद से लगभग 23 करोड़ रुपए की अनुदान राशि जारी की गई है। इसमें से कक्षाएं, शौचालय, पुस्तकालय और आर्ट एंड क्राफ्ट कमरों के निर्माण के लिए 12 करोड़ 65 लाख 25 हजार की नई अनुदान राशि जारी की गई है।

स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि जिला अमृतसर को 81 लाख 81,400 रुपए, बरनाला को 44 लाख 9,500 रुपए, बठिंडा को 30.18 लाख रुपए, फरीदकोट को 24.68 लाख, फतेहगढ़ साहिब को 8.44 लाख रुपए, फाजिल्का को 1 करोड़ 35 लाख 21,700 रुपए, फिरोजपुर को 1 करोड़ 21 लाख 14,300 रुपए, गुरदासपुर को 67.20 लाख रुपए, होशियारपुर को 43 लाख 300 रुपए, जालंधर को 58 लाख 3 हजार रुपए, कपूरथला को 86.76 लाख रुपए, लुधियाना को 64.60 लाख रुपए, मालेरकोटला को 24 लाख 92,700 रुपए, मानसा को 18.80 लाख रुपए, मोगा को 31 लाख 67 लाख 100 रुपए, साहिबजादा अजीत सिंह नगर को 65.23 लाख रुपए जारी किए गए हैं।

इसके अलावा श्री मुक्तसर साहिब को 27 लाख 50 हजार रुपए, शहीद भगत सिंह नगर को 4.20 लाख रुपए, पठानकोट को 25 लाख 34,400 रुपए, पटियाला को 74.62 लाख रुपए, रूपनगर को 17.40 लाख रुपए, संगरूर को 79 लाख 24,200 रुपए और तरनतारन को 1 करोड़ 31 लाख 15,400 रुपए नई अनुदान राशि के अंतर्गत जारी किए गए हैं। इसके साथ ही विभिन्न स्कूलों में पहले से चल रहे कार्यों के लिए 10 करोड़ 34 लाख 73 हजार 221 रुपए की राशि जारी की गई है, जिससे स्कूलों में चल रहे कार्यों को पूरा किया जा सकेगा।

Share the news