
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र-छात्राओं का नया बैच 15 नवंबर से शुरू होगा। कॉलेज में नए छात्र-छात्राओं के साथ रैगिंग न हो इसके लिए कॉलेज प्रबंधन सतर्क है।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
11 नवंबर 2022
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र-छात्राओं का नया बैच 15 नवंबर से शुरू होगा। कॉलेज में नए छात्र-छात्राओं के साथ रैगिंग न हो इसके लिए कॉलेज प्रबंधन सतर्क है। कॉलेज प्रबंधन इन दिनों तमाम तरह की तैयारियों में जुटा है ताकि नए छात्र-छात्राओं के साथ किसी तरह की रैगिंग न हो। कॉलेज में इस दौरान एंटी रैगिंग कमेटी भी सक्रिय है। कमेटी ने सीनियर छात्र-छात्राओं को जूनियर से किसी भी तरह के सवाल-जवाब न करने की सलाह दी है। रैगिंग की शिकायत आने पर आरोपी छात्रों को निलंबित किया जा सकता है। आईजीएमसी प्राचार्य डॉ. सीता ठाकुर ने बताया कि एमबीबीएस का नए बैच शुरू करने के लिए तैयारियां कर ली हैं।
डीडीयू में आया कोरोना का एक मामला
दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (डीडीयू) में गुरुवार को कोरोना जांच के दौरान एक 39 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला को बुखार था। चिकित्सकों ने कोरोना टेस्ट करवाने की सलाह दी थी। अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 60 सैंपल लिए थे। इनमें पांच आरटीपीसीआर और 55 रैट के सैंपल शामिल थे।





