#आज से दिल्ली में चल सकेंगे BS-4 डीजल और BS-3 पेट्रोल वाहन, बढ़ते प्रदूषण के कारण लगाई थी रोक*

bs 4 diesel bs 3 petrol vehicles heavy pollution delhi

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

 14 नवंबर 2022

दिल्ली में आज से बीएस-4 डीजल और बीएस-3 पेट्रोल वाहन फिर से चल सकेंगे। दरअसल, इससे पहले राज्य में प्रदूषण के स्तर में वृद्धि को देखते हुए सीएक्यूएम के निर्देश पर दिल्ली सरकार ने इन वाहनों के चलने पर रोक लगा दी थी।

दिल्ली परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली का AQI का स्तर पहले के मुताबिक से काफी स्थिर है। इस प्रतिबंध के संबंध में कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है। हम स्थिति की निगरानी कर रहे हैं, अगर एक्यूआई में वृद्धि होती है, तो हम स्थिति की समीक्षा करेंगे।

बता दें कि इससे पहले 7 नवंबर को समीक्षा बैठक में सोमवार तक बीएस-III पेट्रोल और बीएस-IV डीजल वाहनों पर रोक थी लेकिन 3 दिन बाद एक और बैठक की गई, जिसमें प्रतिबंध रविवार तक लागू रखने का फैसला लिया गया। बता दें कि अभी तक मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत नियम का उल्लंघन करने पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लग रहा था।

Share the news