#राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बहाने MP में PM मोदी के विकास कार्य देख लेंगे- ज्ञानेश्वर पाटिल*

khandwa mp dnyaneshwar patil targeted rahul gandhi

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो|*

 14 नवंबर 2022

 मध्यप्रदेश में राहुल गांधी(Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा(Bharat Jodo Yatra) के प्रवेश से पहले ही भाजपा(BJP) और कांग्रेस(Congress) में जुबानी जंग शुरू हो गई है। राहुल गांधी की यात्रा के मार्ग का निरीक्षण करने आए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ(Kamalnath) भाजपा पर वार करते हुए कहा था कि भाजपा के पेट में यात्रा के कारण दर्द हो रहा है। उसी पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता और खंडवा (Khandwa) सांसद (MP) ज्ञानेश्वर पाटिल (Dnyaneshwar Patil) ने कहा कि भाजपा के पेट में दर्द नहीं है बल्कि कांग्रेस को डर सता रहा है कि उन्होंने जो वादे किए थे वह पूरे नहीं कर पाए।

जब राहुल गांधी मध्य प्रदेश की सड़कों से हो कर गुजरेंगे तो लोग उनसे पूछेंगे कि आपने तो कहा था कि 10 दिन में अगर कर्जा माफ नहीं हुआ तो मैं मुख्यमंत्री बदल दूंगा। लेकिन आपने 15 महीने तक मुख्यमंत्री क्यों नहीं बदला। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है यात्रा के बहाने ही सही राहुल गांधी मोदी जी द्वारा किया गया विकास तो देखेंगे। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल खरगोन जिले के बड़वाह में मुस्लिम समाज के 59 जोडो के मुख्यमंत्री निकाह सम्मेलन शामिल होने पहुंचे थे पत्रकारों से चर्चा के दौरान यह बात कही। बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों महाराष्ट्र में है और इसी महीने के अंत में मध्यप्रदेश में इंटर करने वाली है।

Share the news