
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
15 नवंबर 2022
कोटला (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर 32 मील के पास सोमवार को मार्ग दिनभर यातायात के लिए बाधित होता रहा। इस मार्ग पर फोरलेन का कार्य चला हुआ है और बारिश में यह मार्ग दलदल मे तबदील हो जाता है। सोमवार एक कार भी इस मार्ग पर पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को को गंभीर चोट नहीं आई।
सोमवार सुबह इस क्षेत्र से गुजरने वाली स्कूल बसों में सफर करने वाले बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को बाल दिवस पर कोटला, सोहल्दा, त्रिलोकपुर, बाड़ा, नियांगल, 32 मील, बग्गा आदि क्षेत्रों के बच्चे कार्यक्रमों में प्रस्तुति नहीं दे पाए। स्थानीय लोगों सुरेंद्र, पवन, महिंद्र, राजीव आदि का कहना है कि फोरलेन अधिकारियों को इस क्षेत्र में जल्द कार्य करना चाहिए ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।





