

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
6 दिसंबर 2022
अगले साल भारत की मेजबानी में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले मोदी सरकार ने सुझाव मांगने, रणनीतियों पर चर्चा करने और अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। जिसमें कई बड़े नेताओं ने भाग लिया। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक तस्जिवीर जमकर वायरल हो रही है जिसमें वह पीएम मोदी के सामने हाथ जोड़कर खड़े हुए हैं।
इस तस्वीर को फिल्म अभिनेता रणवीर शौरी ने भी अपने ट्विटर पर शेयर की है। जिसमें उन्होंनों लोगों से इस तस्वीर के लिए कैप्शन लिखने को कहा ऐसे में कई लोगों ने इस तस्वीर पर जमकर तंज कसा
-एक यूजर ने लिखा- मोदी जी सिसोदिया के लिए मसाज का प्रबंध कर दिया है, अगले सप्ताह गिरफ्तार करवा दो।
-एक ने लिखा, मैं आपका आज्ञाकारी बना रहूंगा।
-एक अन्य ने लिखा, फोटो देखकर लग रहा है कि माहौल कुछ ऐसा ही रहा होगा। ममता और खासकर केजरीवाल कह रहे होंगे, आप तो बिग बॉस हैं, थोड़ा पैसा मिल जाता तो बड़ी मेहरबानी होती।
वहीं सोशल मीडिया कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनें मल्लिकार्जुन खड़गे की भी पीएम मोदी के साथ एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें अभिनेता ने कहा कि इसका भी कैप्शन दीजिए। इस तस्वीर में कांग्रेस अध्यक्ष पीएम के सामने जैकेट में हाथ डाले खड़े हैं। इस पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी।
बता दें कि अगले साल भारत में होने वाले जी 20 शिखर सम्मेलन के लिए सुझाव मांगने के लिए संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी की ओर से करीब 40 दलों के अध्यक्षों को बैठक में आमंत्रित किया गया था। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई राज्यों के मुखिया सहित बड़े नेता मौजूद रहे। जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी शामिल हुए।





