Bilaspur News: बिलासपुर पुलिस ने तोड़ी चिट्टा सप्लाई चेन, पंजाब से तस्करी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

खबर अभी अभी
बिलासपुर पुलिस को नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे व्यापक अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है जिसमे पंजाब से चिट्टे सप्लाई चैन चला रहे युवक को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 29-06-26 को पुलिस टीम द्वारा गरामोड़ा के पास
मोहित कुमार पुत्र श्री अशोक कुमार अपर भियुली त0 सदर जिला मण्डी (हि0प्र0) व उम्र 34 साल से 14.01 ग्राम चिट्टा / हैरोईन बरामद करी गई जिस पर मुकदमा न0 46/26 दिनांक 29-06-2026 u/s 21 ND&PS ACT पुलिस थाना स्वारघाट मे दर्ज थाना किया गया।

जाँच के दौरान गहन पूछताछ,डिजिटल साक्ष्यों और फाइनेंसियल ट्रेल को खंगाला गया जिसमे यह बात सामने आई की चिट्टे की इस खेप की सप्लाई पंजाब से हुई थी।
फाइनेंसियल ट्रेल का पीछा करते हुए यह बात सामने आई कि इस सप्लाई चैन में मंडी का निशांत नामक व्यक्ति भी संलिप्त है।

दिनांक 01-07-2026 को निशान्त शर्मा पुत्र श्री महेन्द्र कुमार निवासी पुरानी मण्ड़ी त0 सदर जिला मण्ड़ी हि0प्र0 व उम्र 33 साल को पुलिस थाना स्वारघाट की टीम द्वारा मंडी से गिरफ्तार किया गया।
दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की गई जिसमे यह बात सामने आयी की चिट्टे की इस सप्लाई मैं जश्नप्रीत नामक व्यक्ति शामिल है जो अपने साथियों के साथ मिलकर इस चैन को चला रहा है।
दिनांक 02-07-2026 ko पुलिस टीम द्वारा पंजाब में दबिश देकर जसनप्रीत सिंह पुत्र श्री जरनैल सिंह निवासी जिला SBS NAGAR पंजाब व उम्र 21 साल को गिरफ्तार किया गया है।
मामले मैं आगामी जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य अरोपियों की भूमिका की बाई जांच की जा रही है।

बिलासपुर पुलिस इसी तरह नशे के विरुद्ध कठोर कार्यवाही जारी रखेगी।

Share the news