
खबर अभी अभी
मंडी ,
Himachal Pradesh Gramin Bank ने अपने विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी 277वीं शाखा का उद्घाटन किया ।यह नई शाखा मामेल तहसील करसोग क्षेत्रीय कार्यालय मंडी के अंतर्गत खोली गई है।
इस नई शाखा के परिसर का उद्घाटन दिनांक 16 मई 2026 को बैंक के माननीय महाप्रबंधक(General Manager) श्री कर्म वीर सिंह शेखावत तथा क्षेत्रीय प्रबंधक, मंडी श्री अनुराग जोशी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।यह शाखा मंडी रीजन की 78वी शाखा है
इस उपलक्ष पर महाप्रबंधक महोदय ने ग्राहकों को बैंक द्वारा डिजिटल बैंकिंग, विभिन्न ऋण योजनाएं, बचत खाते तथा वित्तीय समावेशन से जुड़ी सेवाओं के बारे में अवगत कराया तथा सभी लोगों को बैंक से जुड़ने के लिए एवम बैंक द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाले योजनाओं के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी बैंक अपने नेटवर्क का विस्तार इसी प्रकार जारी रखेगा।
नई शाखा के खुलने से क्षेत्र में न केवल बैंकिंग सेवाएं सुदृढ़ होंगी, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।
इस वित्तीय वर्ष 2025-2026 में हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक ने अपनी बैलेंस शीट का आकार 15000 करोड़ कुल बिजनेस तक पहुंचाया है साथ ही साथ बैंक के एडवांस को 5000 करोड़ के लगभग एवं डिपॉजिट 10000 करोड़ पहुँचाया है






