
10 सितंबर 2026 | खबर अभी अभी | सोलन

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (HPTU) के परीक्षा परिणाम में LR इंस्टीट्यूट्स ऑफ फार्मेसी, सोलन की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। बी.फार्मेसी चतुर्थ वर्ष की छात्रा साक्षी और सारिका ने 9.45 SGPA हासिल कर HPTU की शीर्ष 10 सूची में छठा स्थान प्राप्त किया है।
दोनों छात्राओं की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन, अनुशासन और निरंतर शैक्षणिक प्रयास का परिणाम है। उनके प्रदर्शन से संस्थान के शिक्षकों और फार्मेसी संकाय में भी खुशी का माहौल है।
शिक्षकों के मार्गदर्शन का भी परिणाम
संस्थान के अनुसार छात्राओं की इस उपलब्धि में शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन और शैक्षणिक प्रयासों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। संस्थान ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाने के साथ उनकी प्रतिभा को निखारने पर लगातार जोर दिया जाता है।
इस उपलब्धि पर एमडी डॉ. शचि सिंह, निदेशक (शैक्षणिक) डॉ. पी.पी. शर्मा और प्राचार्य डॉ. अवनीत गुप्ता ने साक्षी और सारिका को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
संस्थान प्रबंधन और फार्मेसी संकाय ने दोनों छात्राओं की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।





