
जिला कुल्लू अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रधान अमर चंद ठाकुर की अध्यक्षता में बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधीश कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा से शिष्टाचार भेंट की व उन्हें जिलाधीश कुल्लू का दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनायें दी l प्रतिनिधिमंडल में प्रधान अमर चंद ठाकुर के साथ वरिष्ठ उप प्रधान दिनेश ठाकुर, महासचिव तुले राम, वित्त सचिव जगरनाथ, सह सचिव विनोद कुमार, उप प्रधान नानक चंद, भुंतर खण्ड के प्रधान सेस राम, शहरी इकाई के प्रधान संतोष कुमार, ओम दत्त, नील चंद, राम लाल, साधु राम सम्मिलित रहे l प्रधान अमर ठाकुर ने समस्त कर्मचारियों की ओर से जिला प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और आग्रह किया कि जल्दी ही कर्मचारियों की मांगो बारे एक संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक बुलाई जाये ताकि कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को पूरा किया जा सके l
कुल्लू ब्यूरो सुशांत शर्मा की रिपोर्ट…





