
Kullu-
कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में संत निरंकारी मिशन द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर समाज को एक प्रेरणादायक संदेश दिया गया। मिशन के सेवादारों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ मैदान की सफाई कर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। इस अभियान का उद्देश्य केवल सफाई करना नहीं, बल्कि लोगों को स्वच्छ वातावरण और सामाजिक जागरूकता के लिए प्रेरित करना भी था।
इस अवसर पर गांधीनगर स्थित संत निरंकारी भवन में भव्य सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें मानवता, सेवा और स्वच्छता का संदेश दिया गया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी भव्य आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
मिशन के सदस्यों ने बताया कि संत निरंकारी मिशन समय-समय पर सफाई अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर और अन्य सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। हाल ही में ढालपुर मैदान में आयोजित यह अभियान भी उसी कड़ी का हिस्सा रहा, जिसने लोगों को समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने की प्रेरणा दी।
संत निरंकारी मिशन का यह प्रयास न केवल स्वच्छता की मिसाल बना, बल्कि यह संदेश भी दे गया कि जब समाज मिलकर जिम्मेदारी निभाता है, तब बदलाव निश्चित रूप से संभव होता है।
ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में सफाई अभियान चलाते संत निरंकारी मिशन के सेवादार,
स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता का प्रेरणादायक संदेश।
कुल्लू ब्यूरो रिपोर्ट सुशांत शर्मा..





