
खबर अभी अभी
केलांग।
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में अटल टनल के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सड़क हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा अटल टनल के समीप उस समय हुआ जब पर्यटकों का वाहन तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।
प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि पहाड़ी क्षेत्रों में निर्धारित गति सीमा का पालन करें, सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।





