Shimla News: गुड़िया कांड में बड़ा फैसला, पूर्व आईजी समेत 8 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

खबर अभी अभी
शिमला।
हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित गुड़िया कांड से जुड़े कस्टडी डेथ मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने जांच में लापरवाही, साक्ष्यों से छेड़छाड़ और साजिश के मामले में पूर्व आईजी समेत आठ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

यह मामला वर्ष 2017 के चर्चित गुड़िया हत्याकांड की जांच के दौरान सामने आए कस्टडी डेथ से जुड़ा है। जांच के दौरान हिरासत में एक आरोपी की मौत के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था, जिसके बाद इसकी जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपी गई थी।

सीबीआई की विशेष अदालत ने सुनवाई के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों, गवाहों के बयान और जांच रिपोर्ट के आधार पर पूर्व आईजी समेत आठ पुलिसकर्मियों को दोषी करार दिया। अदालत ने माना कि मामले की जांच में गंभीर अनियमितताएं बरती गईं और साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ की गई।

अदालत के फैसले के तहत सभी दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। इस फैसले को हिमाचल प्रदेश के सबसे चर्चित मामलों में न्याय प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।

गुड़िया कांड और उससे जुड़े कस्टडी डेथ मामले पर पूरे प्रदेश की नजरें लंबे समय से टिकी थीं। अदालत के इस फैसले के बाद वर्षों से चल रही कानूनी प्रक्रिया एक अहम मुकाम पर पहुंच गई है।

Share the news