Train Cancelled List: 2 और 3 जुलाई को कई ट्रेनें रद्द, कई के बदले रूट; यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्ट

खबर अभी अभी
नई दिल्ली।
अगर आप 2 या 3 जुलाई 2026 को ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें। रेलवे ने बिहार के बेतिया-मझौलिया रेलखंड पर डबल लाइन बिछाने के कार्य के चलते समस्तीपुर मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
ट्रेन संख्या 63341 – मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज पैसेंजर (3 जुलाई को रद्द)
ट्रेन संख्या 63309 – मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज पैसेंजर (2 और 3 जुलाई को रद्द)
ट्रेन संख्या 63342 – नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर पैसेंजर (2 और 3 जुलाई को रद्द)
इन ट्रेनों का बदला गया रूट
12558 आनंद विहार–मुजफ्फरपुर सप्त क्रांति एक्सप्रेस (2 जुलाई) – नरकटियागंज–सिकटा–रक्सौल–सीतामढ़ी–मुजफ्फरपुर मार्ग से चलेगी।
26502 गोरखपुर–पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस (3 जुलाई) – नरकटियागंज–सिकटा–रक्सौल–सुगौली मार्ग से चलेगी।
15211 दरभंगा–अमृतसर जननायक एक्सप्रेस (2 जुलाई) – दरभंगा–सीतामढ़ी–रक्सौल–नरकटियागंज होकर जाएगी।
75235 रक्सौल–नरकटियागंज डेमू (3 जुलाई) – रक्सौल–सिकटा–नरकटियागंज मार्ग से चलेगी।
15705 कटिहार–दिल्ली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस (2 जुलाई) – मुजफ्फरपुर–सीतामढ़ी–रक्सौल–सिकटा–नरकटियागंज मार्ग से चलेगी।
75236 नरकटियागंज–रक्सौल डेमू (3 जुलाई) – सिकटा के रास्ते रक्सौल जाएगी।
15052 गोरखपुर–कोलकाता एक्सप्रेस (2 जुलाई) – नरकटियागंज–सिकटा–रक्सौल–सीतामढ़ी–मुजफ्फरपुर मार्ग से चलेगी।
04623 कोलकाता–अमृतसर जननायक एक्सप्रेस (2 जुलाई) – मुजफ्फरपुर–हाजीपुर–छपरा–गोरखपुर मार्ग से संचालित होगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का लाइव रनिंग स्टेटस और समय अवश्य जांच लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

Share the news