उप मुख्यमंत्री ने नारकंडा में सुनी जन समस्याएं, समयबद्ध तरीके से निपटारा करने के दिए निर्देश

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

11 जून 2023

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज शिमला जिला के नारकंडा प्रवास के दौरान होटल हाटू में स्थानीय लोगों की जन समस्याएं सुनी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों की समस्याओं का समयबद्ध निपटारा करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री ने जल शक्ति, सहकारी, परिवहन एवं भाषा कला संस्कृति विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का भी ब्यौरा लिया। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं को गति प्रदान करने के निर्देश दिए ताकि क्षेत्र के लोगों को उन योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह श्याम, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष महेश्वर सिंह चौहान, उपमंडल दंडाधिकारी कुमारसैन सुरेंद्र मोहन सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news