एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर सम्मानित

13 अक्टूबर, 2026 | खबर अभी-अभी | गोहर, मंडी

मंडी जिले की ग्राम पंचायत चैलचैक (बैला) में एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय कबड्डी खिलाड़ी भावना ठाकुर को सम्मानित किया गया। एसडीएम गोहर देवी राम और ग्राम पंचायत की ओर से आयोजित समारोह में उन्हें स्मृति चिह्न, शॉल और हिमाचली टोपी भेंट की गई।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि भावना ठाकुर ने अपनी मेहनत और समर्पण से क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन और बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने पर जोर दिया।

भावना ठाकुर ने सम्मान के लिए उपमंडल प्रशासन और ग्राम पंचायत का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों का स्नेह उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा। समारोह में पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, खेल प्रेमी और उनके परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

Share the news