
16 सितंबर 2026 | खबर अभी अभी | कुल्लू

कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 के दौरान ढालपुर मैदान में विभिन्न दुकानों, प्रदर्शनियों और अन्य वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए प्लॉटों का आवंटन एवं नीलामी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 से 21 अक्टूबर तक की जाएगी। नीलामी प्रक्रिया प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से शुरू होगी।
कार्यवाहक उपायुक्त एवं दशहरा उत्सव समिति के उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह राठौर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का आयोजन 21 से 27 अक्टूबर तक किया जाएगा।
इस दिन इन बाजारों के प्लॉट होंगे नीलाम
5 अक्टूबर: कृषि एवं बागवानी उपकरण, टी-स्टॉल, रेडीमेड गारमेंट और मनियारी।
6 अक्टूबर: लोकल झूले, टेंट मार्केट, बर्तन बाजार, बैग की दुकानें डोम सहित, होटल-ढाबा और बास्केटबॉल ग्राउंड।
7 अक्टूबर: हलवाई मार्केट, लोकल आर्टिकल, ओपन स्पेस तथा नए और पुराने जूते की मार्केट।
8 अक्टूबर: प्रदर्शनी मैदान में खाने-पीने के स्टॉल।
9 अक्टूबर: सरकारी एवं गैर-सरकारी स्टॉल तथा ओपन स्पेस।
10 और 12 अक्टूबर: मीना बाजार-I, II और III।
13 और 14 अक्टूबर: समस्त मार्केट।
15 अक्टूबर: हॉजरी।
16 अक्टूबर: समस्त मार्केट।
17 और 18 अक्टूबर: पुराने कपड़ों की मार्केट (फ्ली मार्केट)।
19 और 20 अक्टूबर: राजा कैम्प एरिया तथा नई रेडीमेड गारमेंट।
21 अक्टूबर: बर्तन मार्केट के पीछे पार्किंग, प्रदर्शनी मैदान की पार्किंग तथा ओपन स्पेस (पुराने जूते की मार्केट)।
प्रशासन ने इच्छुक आवेदकों और व्यापारियों से प्लॉट खरीदने के लिए प्लॉट आवंटन कार्यालय, मल्टीपर्पज भवन की सबसे ऊपरी मंजिल, उपायुक्त कार्यालय के समीप, ढालपुर, कुल्लू में संपर्क करने को कहा है।
प्लॉटों के आवंटन और नीलामी से संबंधित अधिक जानकारी जिला कुल्लू की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।





