
कुल्लू,
16 अप्रैल 2026: उद्घोषित अपराधी सेल कुल्लू की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सदर कुल्लू में दर्ज शिकायत संख्या 611-1/2020 (धारा 138 एन.आई. एक्ट) के तहत वांछित उद्घोषित अपराधी खीम चंद (41 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी को भूतनाथ ब्रिज के समीप इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप से दबोचा गया। आरोपी खीम चंद पुत्र बालक राम, निवासी गांव बाशिंग डाकघर बबेली, तहसील व जिला कुल्लू का रहने वाला है।
बताया जा रहा है कि आरोपी को माननीय न्यायालय JMFC कुल्लू द्वारा 30 मार्च 2026 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। गिरफ्तारी के बाद अब आरोपी के खिलाफ आगामी वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
कुल्लू ब्यूरो रिपोर्ट





