
मंडी जिले के चैलचौक क्षेत्र में गोहर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को चिट्टे (हेरोइन) सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर चैलचौक-जंजैहली मार्ग पर बणी गांव के समीप एक लिंक रोड पर खड़ी टैक्सी में दो युवक संदिग्ध अवस्था में बैठे मिले। पुलिस को देखते ही दोनों घबरा गए और उनका व्यवहार असामान्य पाया गया। पूछताछ के दौरान दोनों युवक नशे की हालत में पाए गए।
इसके बाद पुलिस ने टैक्सी की तलाशी ली, जिसमें चालक सीट के नीचे से 0.96 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राम सिंह निवासी नांवग्राम और धनंजय निवासी बासा के रूप में हुई है।
गोहर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी देवराज ठाकुर ने की है।





