जुब्बल में 117 ग्राम चरस के साथ 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार, गश्त के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

KHABARABHI ABHI
30/10/2026
शिमला। जिला शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस थाना जुब्बल की टीम ने भगोली नाला में गश्त के दौरान एक युवक को 117 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 28 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 4 बजे पुलिस थाना जुब्बल की टीम भगोली नाला में नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक युवक को संदेह के आधार पर रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 117 ग्राम चरस बरामद हुई।

आरोपी की पहचान लोकेंद्र राणा (20) पुत्र राम बहादुर राणा, निवासी डांगा जर्द, तहसील बेलौरी, जिला कंचनपुर, नेपाल के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में गांव देवनगर, डाकघर बरथाटा, तहसील जुब्बल, जिला शिमला में रह रहा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना जुब्बल में एफआईआर संख्या 56/2026, दिनांक 28 अक्टूबर 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगामी जांच की जा रही है।

जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share the news