जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के 100वें वर्ष में प्रवेश करने पर आगामी रूपरेखा को लेकर हुई चर्चा।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

21 अगस्त 2023

जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक द्वारा 100वें वर्ष में प्रवेश करने के अवसर पर सोमवार को बैंक के हेड ऑफिस में100 वर्षो का सफर और आगामी रूपरेखा को लेकर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई।

इस अवसर पर 100वें वर्ष में प्रवेश करने पर हेड ऑफिस में हवन भी किया गया और बोर्ड की बैठक भी आयोजित हुई। इस बैठक में डायरेक्टर्स योगेश कुमार, विजय ठाकुर, संजीव कौशल, जितेंद्र ठाकुर, लाज किशोर बैंक के प्रबंध निदेशक एल आर वर्मा भी मौजूद रहे।

इस विषय पर जानकारी देते हुए जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के चैयरमैन मुकेश गुप्ता ने बताया की आज सहकारी बैंक द्वारा 100 वे वर्ष में प्रवेश करने को लेकर बैंक में 100 वर्षो का सफर और आगामी रूपरेखा को लेकर चर्चा की गई। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की बैंक में जल्द ही यूपीआई की सुविधा भी ग्राहकों को मिलेगी।
साथ ही उन्होंने लोगो से अपील की है की ज्यादा से ज्यादा ग्राहक इस बैंक में अपना खाता खुलवाए।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news