
खबर अभी अभी
देहरा:
बुधवार सुबह मुवारिकपुर-देहरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढलियारा के खतरनाक मोड़ पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सामान से लदा एक ट्रक देहरा की ओर आते समय अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में चालक समेत किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ढलियारा का यह मोड़ लंबे समय से हादसों का कारण बनता रहा है। यहां आए दिन छोटे-बड़े सड़क हादसे होते रहते हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों में चिंता बनी रहती है। लोगों ने संबंधित विभाग से इस ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
अपील: यदि आप मुवारिकपुर-देहरा राष्ट्रीय राजमार्ग से भारी वाहन लेकर गुजर रहे हैं, तो ढलियारा के इस मोड़ पर विशेष सावधानी बरतें। गति नियंत्रित रखें और यातायात नियमों का पालन करें, क्योंकि यहां हल्की सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।





