देहरा में स्टंटबाजी पड़ी भारी, कार के बोनट और छत पर बैठी महिला; पुलिस ने काटा ₹3500 का चालान

खबर अभी अभी ,
देहरा
देहरा में खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस की कार्रवाई 🚨
हिमाचल प्रदेश के देहरा में चलती कार पर स्टंटबाजी करना एक महिला को भारी पड़ गया। महिला कार के बोनट और छत पर बैठकर खतरनाक तरीके से सफर करती नजर आई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मामले का संज्ञान लेते हुए देहरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन चालक का ₹3500 का चालान किया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर इस तरह के खतरनाक स्टंट न करें, क्योंकि इससे न केवल अपनी बल्कि अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।

👮‍♂️ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share the news