नंगल शहर में प्रवासी महिला अपने कैंसर से ग्रसित पति को छोड़कर हुई फरार

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

20 जून 2023

नंगल शहर में प्रवासी महिला अपने कैंसर से ग्रसित पति को छोड़कर फरार हो गई। महिला पति को नंगल में उसके रिश्तेदारों की बस्ती के पास छोड़कर चली गई। नंगल में गुजराती समुदाय की एक प्रवासी महिला ने अपने पति की कैंसर बीमारी से परेशान होकर उसे गुजरात से नंगल लाकर गुजराती समुदाय की बस्ती के निकट नहर किनारे छोड़कर फुर्र हो गई।

कैंसर पीड़ित व्यक्ति के चचेरे भाई किशन, चचेरी बहन पूनम और देवराज ने बताया इन दोनों ने प्रेम विवाह किया था और दोनों गुजरात में रहते थे। लेकिन जीभ का कैंसर होने के कारण चिकित्सकों ने उपचार के लिए मना कर दिया तो इसकी पत्नी अपने पति को बस्ती के पास छोड़कर भाग गई।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news