नगर पंचायत करसोग चुनाव: मतदान दल पहुंचे मतदान केंद्रों में, पोलिंग बूथ स्थापित मतदान संबंधी सभी तैयारियां पूरी, 5 वार्डों में होना है मतदान

खबर अभी अभी
करसोग ,
16 मई, 2026 नगर पंचायत करसोग चुनाव-2026 के अंतर्गत सभी मतदान दल अपने-अपने मतदान केंद्रों पर सुरक्षित पहुंच गए हैं तथा मतदान केंद्र स्थापित कर दिए गए हैं।
रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पंचायत करसोग में मतदान प्रक्रिया ईवीएम के माध्यम से संपन्न करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी पोलिंग टीमों को आज शनिवार के दिन दोपहर के समय उनके निर्धारित गंतव्य के लिए रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि सभी पोलिंग टीमों ने अपने-अपने मतदान केंद्रों पर सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित कर, पोलिंग बूथ स्थापित कर दिए हैं।

उन्होंने बताया कि नगर पंचायत करसोग में कुल 5 वार्डों अपर न्यारा, न्यारा, करसोग सदर, पुराना बाजार तथा करसोग बाजार में चुनाव होना है।

उन्होंने बताया कि इन 5 वार्डों में कुल 1359 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान 17 मई, 2026 को प्रातः 7 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक होगा। जिस संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

रिटर्निंग अधिकारी ने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के दृष्टिगत अपने मताधिकार का प्रयोग निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर करने की अपील की है।

Share the news