
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
15 जून 2023
औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत एक युवती ने नालागढ़ पुलिस थाना में शिकायत देकर एक निजी होटल कारा में जबरन ले जाकर दुराचार करने,अश्लील वीडियो बनाने और गलत काम करवाने के लिए दबाव बनाने का मामला दर्ज करवाया है और पीड़ित युवती ने पुलिस में एक पुलिसकर्मी के खिलाफ भी फोन पर धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं और इस बारे में भी पुलिस थाना नालागढ़ में शिकायत दी गई है फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ 376 व भिन्न भिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है।
इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि नालागढ़ पुलिस थाना में एक युवती ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके साथ निजी होटल कारा नालागढ़ में जबरन ले जाकर दुराचार किया गया और उनके साथ मारपीट भी की गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि विवेक महाजन और उसकी पत्नी द्वारा उसके साथ मारपीट की गई और विवेक महाजन द्वारा उसे वर्क फोर होम का झांसा देकर कारा होटल नालागढ़ में ले जाकर उसके साथ दुराचार की घटना को अंजाम दिया गया उन्होंने बताया कि पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने रेप का मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है और एक बद्दी पुलिस कर्मी के खिलाफ भी महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसे फोन पर पुलिसकर्मी द्वारा भी धमकाया गया है उसको लेकर भी बद्दी पुलिस जांच कर रही है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





