
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
14 जून 2023

नीट यूजी-2023 की परीक्षा में देशभर में 136वां रैंक हासिल करने वाली स्टेट टॉपर चारवी सपटा दिल्ली एम्स में प्रवेश लेकर एक सफल कार्डियोलॉजिस्ट बनना चाहती हैं। जिला शिमला के खलगर तहसील टिक्कर रोहड़ू की इस बेटी ने 720 में से 705 अंक हासिल किए हैं।
99.9914157 परसेंटाइल से परीक्षा पास करने वाली चारवी ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता सरला सपटा और पिता किशोरी सपटा तथा कोचिंग संस्थान विद्यापीठ के शिक्षक डॉ. रमेश शर्मा और ई रविंद्र अवस्थी को दिया है। चारवी ने बताया कि उन्होंने 10वीं तक की पढ़ाई रोहड़ू के ग्लोरी इंटरनेशनल स्कूल और बारहवीं की शिक्षा डीएवी स्कूल लक्कड़ बाजार से की। इनकी उपलब्धि से परिवार में जश्न का माहौल है।
चारवी ने बताया कि वह एक साल से रोज 9 से 10 घंटे परीक्षा के लिए पढ़ाई करती थी। कोचिंग के साथ सोशल मीडिया से दूरी बनाकर इंटरनेट का सिर्फ पढ़ाई के लिए उपयोग करती थी। पिता किशोरी लाल और माता सरला सपटा ने बेटी की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बेटी ने दिनरात कड़ी मेहनत की जिससे उसका यह सपना साकार हुआ है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





