नीला बाणा सजना दिवस पर सेरी मंच में सजा श्रद्धा का दरबार, दो दिवसीय लंगर सेवा का शुभारंभ

30/7/2026
मंडी
खबर अभी अभी

छोटी काशी मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर नीला बाणा साजना दिवस के उपलक्ष्य में श्रद्धा और उत्साह के साथ विशेष धार्मिक आयोजन शुरू हो गया है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए 30 और 31 जुलाई को दो दिवसीय अखंड लंगर सेवा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं और लंगर का प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।
आयोजकों ने बताया कि नीला बाणा सिख परंपरा में साहस, त्याग, सेवा और आध्यात्मिक अनुशासन का प्रतीक माना जाता है। यह दिवस गुरु परंपरा और खालसा पंथ की गौरवशाली विरासत की याद दिलाता है तथा समाज को मानव सेवा, समानता और भाईचारे का संदेश देता है।
सेरी मंच पर लगाए गए इस विशेष आयोजन में गुरु घर की महिमा का गुणगान किया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए दिनभर लंगर की व्यवस्था की गई है, जिसमें सभी धर्मों और वर्गों के लोग बिना किसी भेदभाव के शामिल होकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि गुरु का लंगर निरंतर चलता रहेगा और अधिक से अधिक लोगों से इस सेवा में शामिल होने का आग्रह किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान धार्मिक वातावरण के बीच संगत ने गुरु की वाणी का श्रवण किया और मानवता की सेवा का संकल्प भी दोहराया। आयोजकों का कहना है कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।

Share the news